Hathin Palwal news: बीएलओ का करें सहयोग, निर्वाचन प्रपत्र समय पर भरकर करें जमा : एसडीएम हरिराम

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत विभिन्न गांवों का दौरा कर एसडीएम ने लिया कार्यों का जायजा

Desh Rojana
On

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) हथीन हरिराम ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर निर्वाचन प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।

हथीन (पलवल):  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) हथीन हरिराम ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर निर्वाचन प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरिराम ने मलोखड़ा, मंगोराका, गहलब, कोंडल, बजादा पहाड़ी तथा कलसाड़ा सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से संवाद कर निर्वाचन प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति, क्षेत्रीय चुनौतियों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

WhatsApp Image 2026-06-19 at 11.57.06 PM

मतदाता सूची को शुद्ध एवं अपडेट बनाने में सभी करें सहयोग: एसडीएम हरिराम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अपडेट एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंच रहे हैं तथा निर्वाचन प्रपत्र वितरित कर आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं की सही जानकारी दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

भीषण गर्मी में बीएलओ की सहायता के लिए आगे आएं ग्रामीण : ग्रामीणों से संवाद करते हुए एसडीएम ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के बावजूद बीएलओ सुबह से शाम तक लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी बनती है कि इन कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण: हरिराम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन प्रपत्र प्राप्त कर उसे सावधानीपूर्वक एवं सही जानकारी के साथ भरें तथा निर्धारित समयावधि में जमा करवाएं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना और अपात्र प्रविष्टियों को हटाना निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है। जिला प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा आमजन का सहयोग इसकी सफलता की कुंजी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad