Palwal/Hodal News: एसआईआर अभियान के तहल बीएलए-2 के पदाधिकारियों की ली बैठक

Desh Rojana
On

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा होडल के एसआईआर अभियान के अंतर्गत रविवार को अग्रसेन चौक के निकट अशोका गार्डन के प्रागण में सभी बीएलए-2 पदाधिकारियों की संगठन की आगामी गतिविधियों एवं बूथ शसक्तिकरण जैसे मत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

होडल: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा होडल के एसआईआर अभियान के अंतर्गत रविवार को अग्रसेन चौक के निकट अशोका गार्डन के प्रागण में सभी बीएलए-2 पदाधिकारियों की संगठन की आगामी गतिविधियों एवं बूथ शसक्तिकरण जैसे मत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पलवल के पूर्व विधायक करण सिंह दलाल मौजूद थे जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक उदयभान ने की। इस मौके पर बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेश कुमार ने सभी बूथों के बीएलए को मुख्य जानकारी उपलब्ध कराई।karn 2
 
बैठक के इस मौके पर पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र व प्रजातंत्र खतरे में है, देश पूरी तरह से तानाशाही की तरफ जा रहा है। आज संविधान को बचाने के लिए जो सबसे बड़ी ताखत वोट की है उसे भी छिनने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के अंदर विपक्षियों की वोटो को काटा जा रहा है और अन्य प्रदेशों के लोगों की वोट बनाकर फर्जी वोट डालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में चुनाव प्रक्रिया दूषित हो कर रह गई है। चुनाव चीफ ओर अधिकारी पार्टी की कठपुतली बनकर रह गए है। बीजेपी पार्टी को चुनाव कमीशन का कार्यालय भी अपने पार्टी के कार्यालय में खोल लेना चाहिए। पूर्व विधायक करण सिंह दलाल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने होडल व पलवल विधानसभाओं में गलत वोट डलवाकर कांग्रेस पार्टी के जीते हुए विधायकों को हराने का काम किया है।
दलाल ने कहा कि लगता है वोट बनाने वाले इस देश के नहीं अन्य देशों से बुलाए गए है। होडल विधानसभा में एसडीएम की जिम्मेदारी होती है कि गलत वोट बने नहीं ओर सही वोट कटे नहीं, अगर ऐसा होता है तो एसडीएम के खिलाफ करवाही होने चाहिए। kranउन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सभी विधानसभाओं में चलाए एसआईआर अभियान के अंतर्गत बीजेपी पार्टी ने उनकी पार्टी की जिन वोटो को काटने का काम किया है उन वोटों को दोवारा से वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सभी बीएलए बूथ स्तर पर घर-घर जाकर उन कटी वोटो को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा के सभी बूथों के बीएलए की जिम्मेदारी देवेश कुमार को सौंपी गई है, अगर किसी की बीएलए को कही भी कोई दिक्कत आती है तो वह देवेश कुमार से संपर्क कर उस समस्या का निदान करने का काम करेंगे। देवेश कुमार ने यह बैठक में मौजूद सभी बीएलए को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष नेतपाल अधाना, लीगल सेल के जिलाध्यक्ष बंशीलाल, वेदप्रकाश, डॉ सतीश भिड़ूकी के अलावा विधानसभा के सभी बूथों के बीएलए मौजूद थे। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad