Palwal News : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत पलवल के 53 श्रद्धालु श्री सोमनाथ मंदिर दर्शन के लिए हुए रवाना

हरियाणा सरकार की पहल से अंत्योदय परिवारों के पात्र वृद्धजनों को मिला निशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

Desh Rojana
On

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष  धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

पलवल। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष  धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भारत के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माने जाने वाले श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। aaउपायुक्त ने बताया कि इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष अखंड आस्था’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के पात्र वृद्धजन लाभार्थियों को गुजरात स्थित पवित्र श्री सोमनाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन करवाने के लिए विशेष रेल यात्रा का आयोजन किया गया है। सोमवार को जिला कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से इस विशेष ट्रेन को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि पलवल जिले से 53 श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल हुए हैं। सभी श्रद्धालु दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें सोमनाथ के लिए रवाना होने वाली स्पेशल ट्रेन में बैठाकर शुभकामनाओं सहित यात्रा के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल लोगों को देश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती हैं, बल्कि समाज में आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। सभी श्रद्धालु 9 जून को श्री सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे तथा दर्शन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के उपरांत 12 जून को वापस दिल्ली लौटेंगे। उपायुक्त ने सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि सरकार पात्र नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Rewari News: महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ ,मंगलवार को रखी दो घंटे की हड़ताल
New Delhi/Chandigarh News: सदनों में व्यवधान लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनविश्वास बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी : लोक सभा अध्यक्ष
Faridabad News : आईएमए एमएसएन हरियाणा पैरा-क्लिनिकल मेडिकल क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
Faridabad News : नगर निगम में दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित
Faridabad News : निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को दिए निगम क्षेत्र में चल रहे सीवर, नालियों और नालों की सफाई के कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश