Palwal/ Hathin News: 20 करोड़ रुपए के बजट से बनाए जा रहे 66 के वी उटावड पॉवर हॉउस में दो तरफ से आएगी बिजली
उटावड में 20 करोड़ रुपए के बजट से बनाए जा रहे 66 के वी उटावड पॉवर हॉउस में दो तरफ से बिजली सप्लाई आएगी। यह जानकारी स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने पॉवर हॉउस निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए दी।
हथीन। उटावड में 20 करोड़ रुपए के बजट से बनाए जा रहे 66 के वी उटावड पॉवर हॉउस में दो तरफ से बिजली सप्लाई आएगी। यह जानकारी स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने पॉवर हॉउस निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उटावड पॉवर हॉउस को नूँह जिला के रंगाला पॉवर हॉउस से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा हथीन पुन्हाना बिजली लाइन से लिंक रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिलहाल पॉवर हॉउस में सिविल वर्क का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि अगले चार महीनों में पॉवर हॉउस निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। नवम्बर माह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हथीन दौरे के दौरान पॉवर हॉउस का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि उटावड पॉवर हॉउस से रंगाला पॉवर हॉउस तक 52 करोड़ रुपए के बजट से बिजली की हाई वोल्टेज लाइन बिछाई गई है।
उन्होंने बताया कि पॉवर हॉउस का निर्माण पूरा होने के बाद दो लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। 18 गांवों के लोगों को निर्बाध गति से बिजली सप्लाई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि उटावड पीएचसी को सीएचसी के रूप में अपग्रेड करने की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की गई है। शीघ्र ही मंजूरी मिलेगी। इसके अलावा उटावड में पशु पालन विभाग द्वारा शीघ्र ही वेटरनरी अस्पताल खोला जाएगा।
विधायक ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर उजीना में कट मिलने से उटावड ही ही सम्पूर्ण हथीन इलाका सीधे एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। पूंजीनिवेश के अवसर बढेंगें। विधायक ने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग खोले जाने की योजना है जिसे शीघ्र ही मूर्त रूप दिया जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



