Kaithal/ Punduri: युवाओं की आवाज को लाठी के दम पर दबाया नहीं जा सकता : जगमग मटौर

कहा : युवाओं बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

Desh Rojana
On

दिल्ली में युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के कैथल जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पूंडरी: दिल्ली में युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के कैथल जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और युवाओं की आवाज को लाठी के दम पर दबाया नहीं जा सकता।
 
IMG-20260612-WA0154
 
जगमग मटौर ने कहा कि देशभर से आए युवा अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के सामने रख रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी, अभी भी समय है। अहंकार छोड़िए, युवाओं की बात सुनिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कीजिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मुद्दे को लेकर देशभर के युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हैं, तो सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।
जगमग मटौर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता की आवाज सुनने में है, न कि उसे दबाने में। उन्होंने मांग की कि दिल्ली में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाए तथा युवाओं की मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों और आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad