Faridabad News: ट्रिब्यूनल, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग हरियाणा ने शुरू की ऑनलाइन अपील फाइलिंग सुविधा

अब नागरिक घर बैठे पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे अपील दायर, प्रक्रिया होगी अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध

Desh Rojana
On

ट्रिब्यूनलटाउन एंड कंट्री प्लानिंगहरियाणा द्वारा नागरिकों की सुविधापारदर्शिता तथा डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन अपील फाइलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब नागरिक अपनी अपीलें ऑनलाइन माध्यम से आसानी से दर्ज कर सकेंगेजिससे समयश्रम और अनावश्यक खर्च की बचत होगी।

फरीदाबाद: ट्रिब्यूनलटाउन एंड कंट्री प्लानिंगहरियाणा द्वारा नागरिकों की सुविधापारदर्शिता तथा डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन अपील फाइलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब नागरिक अपनी अपीलें ऑनलाइन माध्यम से आसानी से दर्ज कर सकेंगेजिससे समयश्रम और अनावश्यक खर्च की बचत होगी।

town

जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन)एफएमडीएफरीदाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा अनुसूचित सड़कें तथा नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 के प्रावधानों के अंतर्गत अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जिला नगर योजनाकार द्वारा की जाती है। इस संबंध में निदेशकनगर एवं ग्राम आयोजनाहरियाणा द्वारा जिला नगर योजनाकार को अधिकृत किया गया है। ऐसी कार्रवाई से प्रभावित व्यक्तियों को ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दायर करने का वैधानिक अधिकार प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में अपील केवल ट्रिब्यूनल कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा अधिवक्ता के माध्यम से भौतिक रूप में प्रस्तुत की जाती थीजिससे प्रक्रिया में अधिक समय लगता था तथा नागरिकों को अतिरिक्त श्रम और व्यय वहन करना पड़ता था। अब इस प्रक्रिया को अधिक सरलसुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन अपील फाइलिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है।

जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने बताया कि इच्छुक नागरिक अब https://tcpharyana.gov.in/ पोर्टल के माध्यम से अपनी अपील ऑनलाइन दायर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल पहल से अपील प्रक्रिया अधिक पारदर्शीसुगम एवं प्रभावी बनेगी तथा नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad