Nuh Mewat News: मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर उपायुक्त ने पुन्हाना अनाज मंडी का किया निरीक्षण
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 25 जुलाई को पुन्हाना में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अखिल पिलानी ने सोमवार को पुन्हाना अनाज मंडी का निरीक्षण किया।
नूंह: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 25 जुलाई को पुन्हाना में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अखिल पिलानी ने सोमवार को पुन्हाना अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जनसभा स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा यातायात संचालन सहित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार, एक्सईएन रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जावेद खान, नूरूल हसन आदि उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



