Rewari News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी
अब एस आई आर के तहत 24 जुलाई तक जमा होंगे गणना प्रपत्र
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।
रेवाड़ी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वहीं 24 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। 31 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी तथा 31 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें तथा प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम, पता एवं अन्य विवरण का सत्यापन अवश्य करें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



