Kaithal News: नशा तस्करों पर शिकंजा जारी
एंटी नारकोटिक सैल द्वारा कलायत क्षेत्र से 2 आरोपी काबू, 2 किलो 290 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद
जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सैल कैथल ने थाना कलायत क्षेत्र से 2 किलो 290 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया गया।
कैथल: जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सैल कैथल ने थाना कलायत क्षेत्र से 2 किलो 290 ग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम अपराध रोकथाम व गश्त के दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की विकास निवासी कालवन, जिला जींद तथा रिंकू उर्फ संजू निवासी लक्ष्मी नगर, नरवाना मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर कलायत क्षेत्र में सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव पिन्जूपुरा के पास रजबाहा पटरी, एनएच-152 पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद सूचना अनुसार के नंबर की मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। जिनकी पहचान विकास व रिंकू उपरोक्त के रूप में हुई।
पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजौंद सुभाष चंद के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे में एक पॉलिथीन से 2 किलो 290 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जगभान द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author
संबंधित समाचार



