Palwal News: ग्राम पंचायतों को मिलेंगे ‘चाइल्ड मैरिज फ्री विलेज’ प्रमाणपत्र : उपायुक्त
प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर करनी होगी स्वयं घोषणा
भारत सरकार की ओर से ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विशेष अभियान के 100 दिन पूरे होने पर बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के लिए चाइल्ड मैरिज फ्री विलेज सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया है
पलवल: भारत सरकार की ओर से ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विशेष अभियान के 100 दिन पूरे होने पर बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के लिए चाइल्ड मैरिज फ्री विलेज सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयं घोषणा करनी होगी।
जिला स्तर पर प्रमाण पत्र भरने के बाद इसे सत्यापन के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के चाइल्ड मैरिज प्रोहिबिशन ऑफिसर को भेजा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का विवरण जिला स्तर के सीएमपीओ लॉगिन पर उपलब्ध है। इस पहल से बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ेगी और गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने के राष्ट्रीय अभियान को नई मजबूती मिलेगी।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और हरियाणा सरकार की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालन में जिला के सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
यह पहल देशभर में बाल विवाह की कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author
संबंधित समाचार



