Mewat/Tawdu News: तावडू में 6 एकड़ में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किए ध्वस्त

Desh Rojana
On

जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6 एकड़ भूमि में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। 

तावड़ू:  जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6 एकड़ भूमि में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। जिला नगर योजनाकार नूंह के नेतृत्व में तावडू सदर थाना पुलिस के सहयोग से की कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 10.37.10 PM
डीटीपी बिनेश कुमार के अनुसार तावडू राजस्व क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इस पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान पहली अवैध कॉलोनी, जो लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी, में बने छह अवैध दुकानों तथा कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

दूसरी लगभग 2 एकड़ क्षेत्रफल वाली अवैध कॉलोनी में विकसित किए गए कच्चे सड़क नेटवर्क को हटाया गया। वहीं तीसरी लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध कॉलोनी में चार डीपीसी तथा कच्चे सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि जिले में बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित करने और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

लोगों से अपील है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और संबंधित विभागों से स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad