Gurugram News: भविष्य के भारत की पहचान बनेगी हाइड्रोजन ट्रेनें : डा. अर्चना गुप्ता

प्रधानमंत्री मोदी की 17 जुलाई की रैली हरियाणा के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी

Desh Rojana
On

भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा हरियाणा के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। 

गुरुग्राम: भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा हरियाणा के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। यह आयोजन प्रदेश को आधुनिक बुनियादी ढांचे, हरित तकनीक और जनकल्याण से जुड़ी अनेक बड़ी सौगातें देने वाला ऐतिहासिक अवसर भी बनेगा।

archana gupta
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज आधुनिक, हरित और भविष्य की तकनीकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी सोच का परिणाम है कि पीएम मोदी 17 जुलाई को हरियाणा को हाइड्रोजन आधारित रेल परियोजना जैसी ऐतिहासिक सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ईंधन पर चलने वाली ट्रेनें भविष्य के भारत की पहचान बनेंगी। यह पहल न केवल प्रदूषण कम करेगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी नई मजबूती देगी। हरियाणा इस परिवर्तन का अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जींद में प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क, कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं का विस्तार होगा तथा प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह कार्यक्रम विकसित हरियाणा की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
डा. अर्चना गुप्ता ने बताया कि रैली को भव्य और ऐतिहसिक बनाने के लिए भाजपा संगठन पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। 

इको फ्रेंडली होगी जनसभा:

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा इस आयोजन को इको-फ्रेंडली जनसभा के रूप में आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को विकास, हरित तकनीक और जनकल्याण की नई दिशा देंगे। यह जनसभा विकसित हरियाणा और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad