Palwal/Hathin News : इस्लामी मदरसे स्थित जहरीले गैस के गड्ढे में उतरने से दो की मौत

Desh Rojana
On

अंधरोला गांव के सरकारी स्कूल के समीप बने इस्लाम मदरसे मिफ्ताहुल उलूम अशरफिया में बने पानी के गहरे गड्ढे में जहरीली गैस बन गई। 

हथीन। अंधरोला गांव के सरकारी स्कूल के समीप बने इस्लाम मदरसे मिफ्ताहुल उलूम अशरफिया में बने पानी के गहरे गड्ढे में जहरीली गैस बन गई। गड्ढे को साफ करने की प्रक्रिया में लगे मदरसे के  शिक्षक एवं 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मदरसा प्रबन्धन एवं अभिभावकों ने इसकी शिकायत न करके दोनों मृतकों की लाशों को दफना दिया।
 
cc
 
जानकारी के अनुसार सम्बन्धित इस्लामी मदरसा में स्नानघर के पानी को एकत्रित करने के लिए गड्ढे बनाया हुआ है। यह गढ्ढा पानी से भर गया था। गहरे गड्ढे से पानी निकालने के लिए मदरसे के छात्र लगे हुए थे। इस बीच  हुचपुरी निवासी छात्र हाफिज मोहम्मद सारिफ पानी निकालने की प्रक्रिया के दौरान  गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में जहरीली गैस बनी हुई थी। छात्र गड्ढे से बाहर नही निकल पाया। इसके बाद मदरसे के शिक्षक मौलाना आबिद ने छात्र को निकालने का प्रयास किया। वे स्वयं भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। यह सूचना ग्रामीणों तक पहुंची तो भारी संख्या में एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को निकाला। दोनों को हथीन के एक अस्पताल में लाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आसपास रहने वाले लोगों एवं सम्बन्धित मदरसा संचालक एवं अन्य मदरसा संचालकों की बैठक हुई।
 
बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों की लाशों को दफना दिया जाए। इसके बाद शिक्षक मौलाना आबिद की लाश को उनके पैतृक गांव मालपुरी में दफना दिया गया। मृतक के पिता फैयाज ने बताया कि मौलाना आबिद के दो अबोध बच्चे हैं। जिनमें से एक तो अभी पांच माह का है। इसी प्रकार मदरसा के छात्र हाफिज मोहम्मद सारिफ को भी उसके पैतृक गांव हुचपुरी के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। 16 वर्षीय छात्र के पिता इरशाद ने बताया कि यह उसका बड़ा बेटा था।
 
मदरसा प्रबन्धन और गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक अमले को नही दी है। सम्बन्धित मदरसा के संचालक एवं गांव वाले भी इस बारे में मुंह खोलने को तैयार नही है। सम्बन्धित मदरसे का संचालन उटावड निवासी एक मौलाना पिछले आठ वर्षों से कर रहे हैं। मदरसा सम्बन्धित विभाग से रजिस्टर्ड है अथवा नही। इस बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है।
 
ग्रामीणों में दोनों मौतों को लेकर दुख है। परंतु वे कोई कार्यवाही नही चाहते हैं। अंधरोला गांव के पूर्व सरपंच कासम से इस संदर्भ में जानकारी लेनी चाही, उनका कहना था कि सम्बन्धित मदरसा हथीन कस्बा की कृषि भूमि क्षेत्र में है। घटना कैसे घटी इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नही है। मदरसा संचालन कमेटी ही इस बारे में जानकारी दे सकती है।
 
हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई सूचना शिकायत नही आई है। हथीन के एसडीएम हरिराम  से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था इस बारे में उनके पास कोई जानकारी नही है। इस बारे में वे राजस्व विभाग के माध्यम से जानकारी  लेंगे। भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे इस बारे में कदम  उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। सर्वहित पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास कौशिक ने मांग की है कि सम्बन्धित घटना की विस्तृत जांच होनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि इलाके में जीतने भी मदरसे चल रहे हैं, उनका रजिस्ट्रेशन कराया जाए। मदरसों में शिक्षण गतिविधियों  में क्या प्रबन्ध हैं। इस बारे में जांच होनी चाहिए। नाबालिग छात्रों से काम कराया जा रहा है। उसकी भी जांच होनी चाहिए। बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं को भी जांच करनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, प्रशासन को कदम उठाने चाहिए।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad