Faridabad news: एसआईआर अभियान में घर-घर पहुंचकर हर पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित करें : नवीन कुमार

एचएसवीपी के संपदा अधिकारी नवीन कुमार ने तिगांव क्षेत्र के गांवों का किया निरीक्षण, एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा

Desh Rojana
On

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (एसआईआर)-2026 अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी नवीन कुमार ने तिगांव क्षेत्र के मच्छगर, दयालपुर, चंदावली तथा छांयसा गांवों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ बैठक आयोजित की।

फरीदाबाद: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (एसआईआर)-2026 अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी नवीन कुमार ने तिगांव क्षेत्र के मच्छगर, दयालपुर, चंदावली तथा छांयसा गांवों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ बैठक आयोजित की।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 12.07.33 AM

बैठक के दौरान नवीन कुमार ने एसआईआर अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए घर-घर संपर्क अभियान को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध रूप से संग्रह एवं पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बैठक में उपस्थित बीएलए से भी अपील की कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में पात्र नागरिकों को गणना प्रपत्र भरने और समय पर जमा कराने के लिए जागरूक करें। साथ ही यदि किसी मतदाता को किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका समाधान संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान नवीन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं दस्तावेजों के सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से भी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समय रहते अपने गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad