Nuh Mewat News: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें : उपायुक्त

लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला इंटर्नशिप निगरानी समिति की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित

Desh Rojana
On

जिला उपायुक्त एवं जिला इंटर्नशिप निगरानी समिति के अध्यक्ष अखिल पिलानी की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के अंतर्गत जिला इंटर्नशिप निगरानी समिति की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

नूंह: जिला उपायुक्त एवं जिला इंटर्नशिप निगरानी समिति के अध्यक्ष अखिल पिलानी की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के अंतर्गत जिला इंटर्नशिप निगरानी समिति की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र युवाओं के अधिकतम पंजीकरण तथा स्थानीय उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-07-07 at 11.09.14 PM
नूंह जिला सचिवालय के सभागार में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अखिल पिलानी एवं उपस्थित अधिकारी।


उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा इसका लाभ उठा सकें। साथ ही उद्योगों एवं संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को गुणवत्तापूर्ण इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में समिति के गठन के अनुरूप स्थानीय उद्योग संघों के प्रतिनिधियों की सहभागिता, योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा तथा जिला स्तर पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र युवाओं का आधिकारिक पोर्टल (pminternship.mca.gov.in) पर समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए तथा उन्हें योजना से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं। 

बैठक में जिला उद्योग केंद्र, एमएसएमई, जिला रोजगार कार्यालय, श्रम विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, शिक्षा विभाग तथा उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आईटीआई प्रिंसिपल सुधीर सहरावत, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad