Nuh Mewat / Chandigarh News: कविता से सत्ता तक: सीएम सैनी और खट्टर ने कवि इलयास को सराहा, चार साल में दो-दो बधाई पत्र
मेवात के कवि मोहम्मद इलयास की कविताओं ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोर ली है। भाजपा सरकार और उसकी नीतियों की प्रशंसा करते हुए लिखी गई उनकी कविताओं पर हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है।
नूंह/चंडीगढ़। मेवात के कवि मोहम्मद इलयास की कविताओं ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोर ली है। भाजपा सरकार और उसकी नीतियों की प्रशंसा करते हुए लिखी गई उनकी कविताओं पर हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है। खास बात यह है कि इससे पहले वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इसी तरह का प्रशंसा पत्र कवि इलयास को भेज चुके हैं।
ताजा पत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कवि इलयास की रचनाओं को “समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली” बताते हुए उनकी काव्य यात्रा को सराहनीय बताया है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनकी कविताएं नई पीढ़ी को जीवन की राह दिखाने का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य और निरंतर सामाजिक योगदान की कामना भी की है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनकी कविताएं नई पीढ़ी को जीवन की राह दिखाने का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य और निरंतर सामाजिक योगदान की कामना भी की है।वहीं, वर्ष 2022 में लिखे गए पत्र में उस समय के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इलयास की कविताओं को “सकारात्मक सोच से भरपूर” बताते हुए कहा था कि उनकी रचनाएं समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। खट्टर ने यह भी लिखा था कि इलयास द्वारा प्रस्तुत सैकड़ों कविताएं उनके निजी साहित्य संग्रह का हिस्सा हैं, जो अपने आप में उनकी रचनात्मकता का प्रमाण हैं।

कवि इलयास, जो नूंह जिले के नगीऩा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, लंबे समय से सामाजिक और साहित्यिक मंचों पर सक्रिय हैं। वे अखिल भारतीय शहीदाने सभा से भी जुड़े हुए हैं और अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति, समाज सेवा और वर्तमान राजनीति को लेकर विचार रखते रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसी कवि को अलग-अलग समय में दो मुख्यमंत्रियों द्वारा इस तरह सम्मानित किया जाना यह दर्शाता है कि उनकी रचनाएं केवल साहित्य तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक विमर्श में भी प्रभाव छोड़ रही हैं।
गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी ने मार्च 2024 में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी, जब भाजपा नेतृत्व ने बदलाव करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
कुल मिलाकर, कवि इलयास की कविताएं अब सिर्फ मंचों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सत्ता के शीर्ष तक अपनी पहचान बना चुकी हैं, जो उनके बढ़ते प्रभाव का संकेत है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



