Nuh Mewat News: सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की

Desh Rojana
On

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, नूंह के प्राचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर श्री बलवंत बिश्नोई ने जानकारी दी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

नूंह: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, नूंह के प्राचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर श्री बलवंत बिश्नोई ने जानकारी दी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से की जाएगी तथा पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे।
cbse--1782813630612-1782835122140-1782835130106-1782835258697_m
 
उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया जाएगा। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों का विवरण सीबीएसई के परीक्षा पोर्टल पर अपलोड करें। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित परीक्षा शुल्क ₹320 प्रति विषय रहेगा।
 
श्री बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि केवल वे विद्यार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे, जिनके नाम संबंधित विद्यालय द्वारा ऑनलाइन एलओसी (List of Candidates) के माध्यम से भेजे जाएंगे। सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से आग्रह है कि वे समय रहते अपने विद्यालय से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
 
उन्होंने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार का महत्वपूर्ण अवसर है। अतः पात्र विद्यार्थी समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad