Gurugram News: मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेले बाप को गैती से काट उतारा मौत के घाट
आरोपी फरार, पुलिस टीमें कर रही छापेमारी
पटौदी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक सौतेले बेटे ने अपने बाप के सीने में कुदाल (गैती) से कई वार करके पिता को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सौतेला बेटा मौके से फरार हो गया
गुरुग्राम: पटौदी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक सौतेले बेटे ने अपने बाप के सीने में कुदाल (गैती) से कई वार करके पिता को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सौतेला बेटा मौके से फरार हो गया जिसको गिरफ्तार करने के लिए गुरुग्राम पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे की मां से मृतक ने 13 साल पहले शादी की थी जिससे सौतेला बेटा खुश नहीं था।
जानकारी के अनुसार पटौदी के सफेदा नगर में एक मकान में बिहार के मूल निवासी मनोज अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहते थे। मनोज ने बिहार की रहने वाली महिला से 13 पहले शादी की थी। महिला की ये दूसरी शादी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मनोज का अपने सौतेले बेटे शिवम के साथ लगातार विवाद रहता था।
बताया जा रहा है कि शिवम अपनी मां की इस दूसरी शादी से खुश नहीं था और लगातार बाप बेटों में विवाद रहता था । सोमवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद के बीच शिवम उर्फ शिवा ने अपने सौतेले पिता की छाती में कुदाल (गैती) से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक जसवंत सिंह को मृतका की पत्नी ने रात में एक बजे फोन करके सूचना दी कि उसके बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। जब मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो खाट पर मनोज की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी और आरोपी मौके से फरार हो गया था। 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पटौदी पुलिस थाने की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीमों ने मौके से ही साक्ष्य जुटाए और हत्या में प्रयोग की गई कुदाल को भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार मनोज को उसके सौतेले बेटे शिवम ने अपने भाई के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा है। दोनों ही आरोपी फरार है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



