Gurugram News: मानसून से पहले चकाचक होंगी सेक्टर 42 की सड़कें : विकास यादव

वार्ड 22 के विकास को मिली नई गति, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, विधायक मुकेश का जताया आभार

Desh Rojana
On

टूटी सड़कों पर हिचकोले खा रहे सेक्टर 42 के निवासियों को मानसून के दौरान कीचड़ और गंदगी भरी सड़कों से नहीं गुजरना होगा। वार्ड 22 के निर्विरोध निर्वाचित भाजपा पार्षद विकास यादव के प्रयासों से सेक्टर की सड़कों की रिकॉरपेटिंग का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।

 
गुरुग्राम : टूटी सड़कों पर हिचकोले खा रहे सेक्टर 42 के निवासियों को मानसून के दौरान कीचड़ और गंदगी भरी सड़कों से नहीं गुजरना होगा। वार्ड 22 के निर्विरोध निर्वाचित भाजपा पार्षद विकास यादव के प्रयासों से सेक्टर की सड़कों की रिकॉरपेटिंग का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए पार्षद विकास यादव देर रात तक मौके का निरीक्षण कर रहे हैं।Gur Road सेक्टर वासियों ने पार्षद की काम के प्रति गंभीरता चर्चा का विषय बनी है। खासकर रात के समय साइट पर पहुंच उनका मौका मुआयना करना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना है। विकास यादव ने कहा कि मानसून से पहले सेक्टर 42 की सभी सड़कें चकाचक हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड 22 के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने वार्ड के विकास में सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा और नगर निगम की हाई अथॉरिटी का आभार जताया। 
उन्होंने बताया कि विधायक  मुकेश शर्मा द्वारा पूर्व में किए गए उद्घाटन के बाद सेक्टर 42 में सड़कों की रिकॉरपेटिंग (सड़क सुदृढ़ीकरण) का जमीनी कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। 
यह पूरा निर्माण कार्य नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया के कुशल मार्गदर्शन और एमसीजी की पूरी इंजीनियरिंग टीम की कड़ी देखरेख में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि कार्य की गुणवत्ता बेहतरीन हो।
उन्होंने कहा कि सड़कों का काम तय समय पर धरातल पर शुरू होने से सेक्टर 42 के निवासियों को आवाजाही की समस्याओं से बहुत बड़ी राहत मिली है। इस त्वरित कार्रवाई, बेहतर तालमेल और समयबद्ध काम के लिए समस्त क्षेत्रवासी  कमिश्नर दहिया और एमसीजी की पूरी इंजीनियरिंग टीम का आभार व्यक्त करते हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया