Taudu /Mewat News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज
सदर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बावला निवासी अययुबी ने शिकायत दी में आरोप लगाया गया कि गांव भडंगपुर निवासी अरशद उर्फ दुल्ली पुत्र इलियास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर उनके परिवार, विशेषकर बेटों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता है।
परिवार की महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणियां कीं तथा वीडियो के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उनके पुत्र कादर को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही 20 मई को कादर की मोटरसाइकिल को कार से टक्कर मारने का भी आरोप लगाया गया, जिससे उसे चोटें आई थीं। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों पक्षों को नोटिस देकर थाने बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने गांव बावला भी पहुंचकर शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार