Palwal /Hathin News: एसआईआर की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 1950 पर कर सकते हैं संपर्क

Desh Rojana
On

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के टोल फ्री नंबर 1950 पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं।

हथीन। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के टोल फ्री नंबर 1950 पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम  हरिराम  ने बताया कि जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत नागरिकों की सहायता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।Bihar
नागरिक इस हेल्प डेस्क के माध्यम से एसआईआर से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक फोन के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए चुनाव विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या भ्रांति न फैले। साथ ही नागरिकों को सही और सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध करवाई जा सके तथा एसआईआर का कार्य पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
 
 मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए  हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad