Gulha cheeka news: नगरपालिका चीका में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 35 लाभार्थियों को जारी किए गए लेटर

Desh Rojana
On

आज यहां नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डा. रेखा रानी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत निदेशालय से स्वीकृत 35 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी जी ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाना है।

गुहला चीका: आज यहां नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डा. रेखा रानी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत निदेशालय से स्वीकृत 35 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी जी ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-23 at 10.27.37 PM (1)
आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटते हुए नपा चेयरपर्सन डाक्टर रेखा रानी।

उन्होंने सभी स्वीकृत लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका जनसेवा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। डाक्टर रेखा ने कहा कि शहर में सफाई का कार्य अच्छे ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्कों के सौंदर्यकरण पर भी पूरा फोक्स किया जा रहा है, ताकि पार्क आदि में आने वाले लोग अपने आपको प्रकृति की गोद में बैठे हुए महसूस कर सकें। इस अवसर पर कई नगर पार्षद भी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad