Tawdu nuh news: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर तावडू में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जो कि 28 जून से 30 जून चलाया जाएगा, के सफल संचालन एवं शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तावडू जितेन्द्र गर्ग की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत विभाग, यूएनडीपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
तावडू: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जो कि 28 जून से 30 जून चलाया जाएगा, के सफल संचालन एवं शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तावडू जितेन्द्र गर्ग की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत विभाग, यूएनडीपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

सीएचसी तावडू के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निहाल सोलंकी ने बताया कि ब्लॉक तावडू में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 43,138 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 206 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां 481 बूथ सदस्य तैनात रहेंगे। साथ ही 230 हाउस-टू-हाउस टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 460 सदस्य घर-घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाना सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम जितेन्द्र गर्ग ने सभी विभागों से अभियान को जन आंदोलन का रूप देने और व्यापक जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो रोधी खुराक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। बैठक में सभी विभागों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

About The Author
संबंधित समाचार



