Rewari news: नशा मुक्त अभियान के तहत हांसाका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गांव हांसाका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
रेवाड़ी: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गांव हांसाका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सीडीपीओ पूनम, नरेश, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मीनाक्षी और सतपाल सिंह ने ग्रामीणों को नशा से स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक तौर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

About The Author
संबंधित समाचार



