Gurugram News: अब एक क्लिक पर मिलेगी वैध, अवैध कॉलोनियों की जानकारी -- नगर निगम ने की नई सुविधा शुरू

बेवसाइट पर इंटरएक्टिव जीआईएस मैप किया विकसित

Desh Rojana
On

अगर आप भी शहर की किसी कॉलोनी में प्लाट, मकान या दुकान लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। अब आप अपने मोबाइल पर घर बैठे ही एक क्लिक से कॉलोनी की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

गुरुग्राम : अगर आप भी शहर की किसी कॉलोनी में प्लाट, मकान या दुकान लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। अब आप अपने मोबाइल पर घर बैठे ही एक क्लिक से कॉलोनी की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मसलन, कॉलोनी वैध है या अवैध। यह लाल डोरे के अंदर है या बाहर। इसमें प्लाट, मकान और दुकान खरीदना सुरक्षित है या नहीं। बस एक क्लिक पर आपको ये सभी जानकारी झट से आपके सामने आ जाएंगी। गुरुग्राम नगर निगम ने गुरुग्राम वासियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी वेबसाइट https://www.mcg.gov.in पर एक इंटरएक्टिव जीआईएस मैप विकसित किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से निगम क्षेत्र के किसी भी स्थान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं भौगोलिक जानकारी अब आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।click
इस नई सुविधा का उद्देश्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों को किसी भी क्षेत्र की सटीक एवं अद्यतन जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, जिससे प्रशासनिक निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी बन सके।
इंटरएक्टिव मैप के माध्यम से उपयोगकर्ता किसी भी स्थान का चयन कर संबंधित वार्ड संख्या, जोन एवं क्लस्टर की जानकारी, कॉलोनी का नाम, पुरानी डिवीजन का विवरण, कॉलोनी की स्वीकृत/अस्वीकृत स्थिति, संबंधित क्षेत्र 900 मीटर सीमा के भीतर आता है या नहीं आदि जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी तथा क्षेत्राधिकार से संबंधित भ्रम की स्थिति समाप्त होगी।
यह इंटरएक्टिव मैप फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। शिकायत निवारण, विकास कार्यों की योजना, स्वच्छता प्रबंधन, संपत्ति कर, जल एवं सीवर सेवाओं सहित विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों में क्षेत्र की सटीक पहचान एवं जिम्मेदारी निर्धारण में यह प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 
 पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा
नई क्लस्टर एवं जोन व्यवस्था लागू होने के बाद यह इंटरएक्टिव मैप प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होगा। अधिकारियों को किसी भी क्षेत्र के प्रशासनिक दायरे, जिम्मेदार इकाई तथा अन्य आवश्यक विवरणों की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी, जिससे सेवा वितरण और शिकायत समाधान की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
 
ऐसे हासिल कर सकते हैं जानकारी 
सबसे पहले आपको गुरुग्राम नगर निगम की वेबसाइट https://www.mcg.gov.in पर विजिट करना होगा। होम पेज खुलने के बाद आपकी स्क्रीन पर मैप का लोगो आएगा जिस पर क्लिक करते ही आप इंटरएक्टिव जीआईएस मैप पेज पर चले जाएंगे और फिर यहां आपको जो जानकारी चाहिए वो तमाम जानकारी आपकी मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
 
कमिश्नर ने मांगे सुझाव और फीडबैक 
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों से इस नई सुविधा के उपयोग के दौरान अपने सुझाव एवं फीडबैक साझा करने का अनुरोध किया है, ताकि इसे और अधिक उपयोगी एवं नागरिक अनुकूल बनाया जा सके। निगमायुक्त ने कहा कि डिजिटल तकनीक आधारित यह पहल बेहतर प्रशासन, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और नागरिक सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad news: मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा
Faridabad news: लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर जोर, एटीआर अपलोड करने में न बरतें लापरवाही : सीटीएम अंकित कुमार
Faridabad news: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : एसडीएम मयंक भारद्वाज
Faridabad news: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, मिशन मोड में करें कार्य : उपायुक्त आयुष सिन्हा
Panchkula News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: पंचकूला के परेड ग्राउंड में 10 हजार लोग एक साथ करेंगे योग, नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम