Rewari News: नीट पुन: परीक्षा के अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

इलेक्ट्रॉनिक और अन्य वस्तुओं पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Desh Rojana
On

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। DC Abhishek Meena
उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य परिवहन निदेशालय, हरियाणा द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए तथा 21 जून 2026 को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को अपना वैध नीट प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) प्रस्तुत करना होगा।

जिला में 12 परीक्षा केंद्रों पर 3937 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिन पर 3937 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और दोपहर 01:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा का समय 2 बजे से 5:15 तक रहेगा। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, राइटिंग पैड, स्केल और इरेजर जैसी वस्तुएं भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी या किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। 
डीसी ने परीक्षार्थियों से एक दिन पहले केंद्र की लोकेशन देखने और परीक्षा के दिन समय पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ही लाएं। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad