Palwal News : 84 कोस परिक्रमा पूरी करने पर पतंजलि किसान सेवा समिति का बंचारी गांव में किया स्वागत

Desh Rojana
On

पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी हेमदत्त शास्त्री, तहसील प्रभारी राम अवतार व मैथिल सेवा दल हरियाणा के प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी व पूर्व जिला फायर ब्रिगेड ऑफिसर चरण सिंह का तीन दिन में 84 कोस की ब्रज परिक्रमा पूरी करने पर बंचारी गांव में जोरदार स्वागत किया गया।

पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी हेमदत्त शास्त्री, तहसील प्रभारी राम अवतार व मैथिल सेवा दल हरियाणा के प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी व पूर्व जिला फायर ब्रिगेड ऑफिसर चरण सिंह का तीन दिन में 84 कोस की ब्रज परिक्रमा पूरी करने पर बंचारी गांव में जोरदार स्वागत किया गया। c

उन्होंने एक दिन में लगातार 90 किलोमीटर बंचारी गांव से राया तक लगातार चलकर 3 दिन में परिक्रमा पूरी की। यह उनकी इस अधिक मास में तीसरी परिक्रमा थी। इससे पहले चरण सिंह  दो बार 3200-3200 किलोमीटर की नर्मदा मां की परिक्रमा भी पिछले दो वर्षों में पूरी कर चुके हैं। उनकी उम्र 60 वर्ष की है। उन्होंने बताया कि यह योग करने व संतुलित आहार ग्रहण करने व धार्मिक व सात्विक प्रवृत्ति की ही शक्ति है।उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह 3:30 जागकर नियमित रूप से योग करते हैं। इस परिक्रमा को पूरी करने पर पतंजलि परिवार पलवल एवं एवं मैथिल सेवादल हरियाणा द्वारा पटका पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पतंजलि परिवार और मैथिल सेवा दल के प्रभारी के साथ-साथ रामेश्वर आर्य, देवेंद्र आर्य, देवेंद्र सिंह और नरेश कुमार, धर्मेंद्र, वीरेंद्र, सोहनलाल, रघुवीर राजेंद्र तुलसी और विशेष रूप से पूरे 1 महीने से सेवा देने वाली 80 वर्षीय सत्तो देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं व उनको भी सम्मानित किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।