Palwal/Hodal News: सीआईए पुलिस ने गौ-तस्कर दबोचा, 13 गोवंश बरामद

Desh Rojana
On

सीआईए पुलिस ने गौ-तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 जिंदा गोवंश और एक कैंटर बरामद किया है। सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि  अशरफ पुत्र फिदा हुसैन निवासी जिला देवरिया यूपी कैंटर में गोवंश भरकर उटावड़ से सिकरावा होते हुए नूंह की तरफ गोकशी के लिए ले जाने वाला है।

होडल: सीआईए पुलिस ने गौ-तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 जिंदा गोवंश और एक कैंटर बरामद किया है। सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीआईए पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अशरफ पुत्र फिदा हुसैन निवासी जिला देवरिया यूपी कैंटर में गोवंश भरकर उटावड़ से सिकरावा होते हुए नूंह की तरफ गोकशी के लिए ले जाने वाला है।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 10.47.27 AM (1)
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उटावड़-सिकरावा रोड पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ ही देर में सामने से एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक कैंटर को साइड में खड़ा करके भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर काबू कर लिया। काबू करने दौरान गिरने से आरोपी के दाहिने पैर में चोट लगी। आरोपी की पहचान अशरफ के रूप में हुई। कैंटर की जांच करने पर तिरपाल के नीचे से 13 जिंदा गोवंश बरामद हुए।

बरामद गोवंशों को सुरक्षित गौशाला भिजवा दिया गया है और आरोपी के खिलाफ थाना उटावड़ में हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इस नेटवर्क में शामिल अन्य सह आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad