Mewat/Tawdu News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर एचएसआईआईडीसी का एक्शन,अवैध कट बंद कर टूटी ग्रिलिंग कराई दुरुस्त।

Desh Rojana
On

केएमपी एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने सोमवार को मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सप्रेसवे पर बनाए गए अवैध कटों को बंद कराया गया। साथ ही सड़क के साथ कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त ग्रिलिंग को भी दुरुस्त कराया गया।

तावड़ू : केएमपी एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने सोमवार को मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्सप्रेसवे पर बनाए गए अवैध कटों को बंद कराया गया। साथ ही सड़क के साथ कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त ग्रिलिंग को भी दुरुस्त कराया गया।

WhatsApp Image 2026-09-22 at 11.44.18 AM
एचएसआईआईडीसी के एसडीओ के साथ मौके का निरीक्षण करते केएमपी ट्रैफिक थाना प्रभारी नरेंद्र सहरावत।


निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी नरेंद्र सहरावत भी मौजूद रहे। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने केएमपी मार्ग पर विभिन्न स्थानों का जायजा लेते हुए यातायात सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान सामने आए अवैध कटों को बंद करने की कार्रवाई की गई, ताकि वाहनों की अनधिकृत आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।

वहीं,एक्सप्रेसवे के किनारे कई स्थानों पर टूटी हुई ग्रिलिंग भी अधिकारियों के संज्ञान में आई। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों ने मौके पर ही ग्रिलिंग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। ट्रैफिक थाना प्रभारी नरेंद्र सहरावत ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर अवैध कट और क्षतिग्रस्त ग्रिलिंग दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी केएमपी पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण जारी रहेगा।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad