Palwal/Hodal News: हवाबाजी के लिए रखी लाइसेंसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने एक व्यक्ति से पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना होडल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को सिपाही दिनेश वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया गया।
होडल: पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने एक व्यक्ति से पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना होडल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को सिपाही दिनेश वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी पहचान राजकुमार पुत्र सुभाष, निखिल पुत्र कुलदीप निवासी जनौला, और छतरपाल पुत्र यशपाल निवासी भाँडाकलां, थाना बिलासपुर, के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी के छतरपाल के बैग से एक पिस्तौल उसमें डली मैगजीन से छह जिंदा रौंद बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान आरोपी छतरपाल पिस्टल का कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका और उसने बताया कि यह पिस्टल उसके पिता के नाम पर है, जिसे वह बिना बताए बरसाना लेकर आ रहा था। पुलिस ने पिस्तौल 6 जिंदा कारतूस, बैग और स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना होडल में मुकदमा दर्ज किया। गाड़ी में मौजूद अन्य दोनों व्यक्तियों, राजकुमार और निखिल की इस अवैध हथियार को रखने बारे भी जांच की जा रही है। थाना होडल प्रभारी ने कहा कि हवाबाजी या रोब जमाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति का लाइसेंसी हथियार अपने पास रखना आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर अपराध है, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



