Nuh/Mewat News: एडवोकेट राहुल जैन फिर बने जिला नूंह के 11वीं बार जिला प्रवक्ता
नियुक्ति पर राहुल जैन ने मिठाई खिलाकर पूर्व डिप्टी सीएम साहब दुष्यंत चौटाला का व्यक्त किया आभार
जननायक ताऊ देवीलाल के परिवार की चार पीडियों से सेवा कर रहे एडवोकेट राहुल जैन को जिला नूंह का जेजेपी प्रवक्ता बनाया गया,जिसकी लिस्ट रविवार को जेजेपी द्वारा जारी की गई थी। सोमवार को मेवात की टीम के साथ जिला प्रवक्ता पर 11वीं बार अपनी पुनः नियुक्ति पर जेजेपी प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने दिल्ली आवास पहुंचकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मिठाई खिलाकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
मेवात: जननायक ताऊ देवीलाल के परिवार की चार पीडियों से सेवा कर रहे एडवोकेट राहुल जैन को जिला नूंह का जेजेपी प्रवक्ता बनाया गया,जिसकी लिस्ट रविवार को जेजेपी द्वारा जारी की गई थी। सोमवार को मेवात की टीम के साथ जिला प्रवक्ता पर 11वीं बार अपनी पुनः नियुक्ति पर जेजेपी प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने दिल्ली आवास पहुंचकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मिठाई खिलाकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला,पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान,राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनकड व जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन अडबर सहित जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास उन पर जताया हैं,उस पर वे खरा उतरेंगे और पहले की तरह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने पद पर रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। गौरतलब है कि एडवोकेट राहुल जैन राष्ट्रीय चैनलों में पांच साल से ज्यादा काम कर चुके है और जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उनकी बेहतरीन कार्यशैली व विश्वसनीयता को देखते हुए जिला प्रवक्ता पर 11वीं बार पुनः नियुक्त किया है।
इस मौके पर नूंह हलका अध्यक्ष आस मोहम्मद,हल्का अध्यक्ष वसीम अहमद,ओबीसी सेल जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कारी सैयद साबिर, किसान सेल जिला प्रधान हामीद पापड़,युवा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सागर पंवार, एससी सैल जिला प्रधान राहुल सरपंच, महिला प्रधान सपना देढ़वाल,किसान नेता चौधरी नसीम अहमद रोजकामेव,हलका प्रभारी समसूद्दीन गुमल, प्रदेश महासचिव सहाबूद्दीन घासेडा,युवा हल्का अध्यक्ष नाजिस इंजिनियर,इकबाल दुलोत,जिला उपाध्यक्ष आजाद भूदर, कार्यालय सचिव आफताब अहमद, लक्खू पूर्व सरपंच इत्यादि ने जेजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व धन्यवाद भी व्यक्त किया।

About The Author
संबंधित समाचार



