Mewat/Firozpur Jhirka News: बीजेपी सरकार ने घोटालों और बंटवारे की राजनीति से जनता को छलने का काम किया, रामपाल माजरा
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने फिरोजपुर झिरका हल्के के गांवों का दौरा कर लोगों को दिया सम्मान दिवस का न्योता।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने फिरोज़पुर झिरका हलके के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर ग्रामीणों को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी के आगामी सम्मान दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
फिरोजपुर झिरका: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने फिरोज़पुर झिरका हलके के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर ग्रामीणों को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी के आगामी सम्मान दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
.jpeg)
जनसभाओं को संबोधित करते हुए चौधरी रामपाल माजरा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार ने राज्य में विकास के नाम पर केवल घोटाले किए हैं और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जात-पात व धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर वोट बटोरने की घटिया राजनीति की है।
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज हरियाणा का हर वर्ग किसान, युवा, व्यापारी और मजदूर इस भ्रष्ट शासन से त्रस्त हो चुका है। ताऊ देवीलाल जी की सोच ही हरियाणा को सही मायनों में खुशहाली और सामाजिक भाईचारे की राह पर ले जा सकती है। उन्होंने हलके के लोगों से अपील की कि वे भारी संख्या में पहुंचकर ताऊ देवीलाल जी के सम्मान दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाएं और इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। इस मौके पर पार्टी के अमित खरक पूनिया, राकेश जैन, साकिर बिलोंडा, अन्नू जैन, इकबाल प्रधान, विकास सोनी, सहाबुद्दीन मूलथान, अबरार अहमद, मुबीन रनियाला पटाकपुर सहित वरिष्ठ नेता, स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



