Faridabad News: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से जुड़कर युवा प्राप्त करें रोजगारोन्मुखी अनुभव : मंडल रोजगार अधिकारी नेहा सिंह

18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

Desh Rojana
On

मंडल रोजगार अधिकारी फरीदाबाद नेहा सिंह ने जिले के युवाओं से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का लाभ उठाने की अपील की है।

फरीदाबाद मंडल रोजगार अधिकारी फरीदाबाद नेहा सिंह ने जिले के युवाओं से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को देश की अग्रणी कंपनियों में व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उनके कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा रही है।1741164145phpxFMG0R

मंडल रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ना तथा उन्हें भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने पात्र युवाछात्र-छात्राओं एवं स्नातकों से योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कर उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत पंजीकरण कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप अवधि के दौरान विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।

मंडल रोजगार अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 6 से 9 माह की इंटर्नशिप अवधि के दौरान लाभार्थियों को प्रतिमाह 9 हजार रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है। इसमें 8100 रुपये भारत सरकार तथा 900 रुपये संबंधित पार्टनर कंपनी द्वारा वहन किए जाते हैं। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा 6 हजार रुपये का एकमुश्त वित्तीय अनुदान भी प्रदान किया जाता हैजो 3-3 हजार रुपये की दो किस्तों में जारी किया जाता है। पहली किस्त इंटर्नशिप प्रारंभ होने पर तथा दूसरी किस्त तीन माह बाद प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के अंतर्गत बीमा सुरक्षा का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है।

मंडल रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक युवा स्वयं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को पंजीकरण संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सेक्टर-12 स्थित मंडल रोजगार कार्यालयफरीदाबाद में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad