Nuh mewat news: अवैध खनन के खिलाफ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पिछले दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नूंह: जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पिछले दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना पिनगवां क्षेत्र में गांव झिमरावट से अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सूचना के आधार पर पकड़ा गया है । वहीं बीती रात गांव चीला की पहाड़ियों में प्रबंधक थाना सदर तावडू उप-निरीक्षक शीशराम के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया । पुलिस ने मौके से अवैध खनन के आरोप में मुजाहिद पुत्र जुहरू निवासी चिल्ला को काबू किया। मामलें में पुलिस द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)
एक अन्य कार्रवाई में थाना रोजका मेव पुलिस ने अवैध खनन के मामलें में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। अवैध खनन में प्रयुक्त उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन विभाग द्वारा जब्त करा दिया गया है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पिछले दो दिनों में हुई इन कार्रवाइयों के दौरान कुल तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई हैं । सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

About The Author
संबंधित समाचार



