Palwal News : भुडेर बने विधानसभा को लेकर एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया
पंचायत में क्षेत्र के बुजुर्गों, पंचों, सरपंचों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गाँव टहरकी की सरदारी भी विशेष रूप से उपस्थित रही।
गाँव किशोरपुर में "भुडेर बने विधानसभा" विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के बुजुर्गों, पंचों, सरपंचों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर गाँव टहरकी की सरदारी भी विशेष रूप से उपस्थित रही।
पंचायत में वक्ताओं ने भुडेर विधानसभा की आवश्यकता एवं इसके क्षेत्र के विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार रखे। उपस्थित युवाओं ने एकमत से इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र के हितों और बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए सभी गाँवों को मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए।
गाँव टहरकी के प्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में इस मांग का समर्थन किया तथा क्षेत्र के लोगों से एकजुट होकर इस जनहित की लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया। पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में "भुडेर बने विधानसभा" की मांग का समर्थन करते हुए इस अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाने और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

About The Author
संबंधित समाचार



