Gurugram News :लेपर्ड ट्रेल के पास मिला महिला का शव, हत्या का आशंका, नहीं हो पाई पहचान

Desh Rojana
On

बादशाहपुर थाना क्षेत्र में लेपर्ड ट्रेल से 400 मीटर दूर पहाड़ियों के ऊपर रविवार सुबह एक महिला का शव पाया गया है। यह डिकंपोज होने की स्थिति में है।

गुरुग्राम: बादशाहपुर थाना क्षेत्र में लेपर्ड ट्रेल से 400 मीटर दूर पहाड़ियों के ऊपर रविवार सुबह एक महिला का शव पाया गया है। यह डिकंपोज होने की स्थिति में है।moeJGfp7
आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को पहाड़ियों में फेंक दिया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना पुलिस, एफएसएल और सीन आफ क्राइम टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है।
बादशाहपुर थाना पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे गैरतपुर बांस गांव के कुछ लोग पहाड़ियों की तरफ गए थे। वहां उन्हें बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
इसके बाद टीमें पहुंची और जांच शुरू की। महिला की उम्र 28 से 30 साल के बीच है। फिलहाल शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव डिकंपोज हो चुका है और यह करीब चार से पांच दिन पुराना बताया गया। महिला ने टी-शर्ट, लोवर और दुपट्टा पहन रखा था।
आशंका है कि महिला किसी के साथ लेपर्ड ट्रेल में घूमने के लिए आई और इसके बाद यहां उसके साथ किसी तरह की वारदात हुई। थाना पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की जानकारी सामने आ आएगी।
पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। लेपर्ड ट्रेल में सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।