Gurugram News: बाधामुक्त होगा दिल्ली-जयपुर हाइवे का सफर
बैरियर फ्री होंगे हाइवे के तीन टोल प्लाजा
दिल्ली जयपुर हाइवे पर जल्द ही गाड़ियां बिना रोक टोक फर्राटा भरेंगी। इस महीने के अंत तक दिल्ली जयपुर हाइवे पर बने तीन टोल प्लाजा को बैरियर फ्री करने की उम्मीद है। इसके बाद दिल्ली जयपुर हाइवे पर टोल पर लगने वाले लंबे लंबे ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिल जाएगी।
गुरुग्राम : दिल्ली जयपुर हाइवे पर जल्द ही गाड़ियां बिना रोक टोक फर्राटा भरेंगी। इस महीने के अंत तक दिल्ली जयपुर हाइवे पर बने तीन टोल प्लाजा को बैरियर फ्री करने की उम्मीद है। इसके बाद दिल्ली जयपुर हाइवे पर टोल पर लगने वाले लंबे लंबे ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिल जाएगी।

नेशनल हाइवे नंबर 48 पर बैरियर फ्री टोल प्लाजा की शुरुआत जयपुर की तरफ से होगी । शुरुआत में सबसे पहले दौलतपुरा टोल प्लाजा को बैरियर फ्री किया जाएगा। उसके बाद शाहजहांपुर और फिर मनोहरपुर टोल प्लाजा को बैरियर फ्री किया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को कहना है कि दिल्ली जयपुर हाइवे पर पड़ने वाले तीनों टोल प्लाजाओं को बैरियर फ्री करने के लिए एआई आधारित तमाम सिस्टम लगा दिया गया है । जिसके बाद गाड़ियों को टोल पर बिना रुके टैक्स काट लिया जाएगा।
10 जून तक हो जाएंगे बैरियर फ्री
एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि इस रुट पर बैरियर फ्री टोल होने के बाद पीक आवर में टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से छुट्टी मिल जाएगी। सबसे पहले दौलतपुरा टोल प्लाजा को आने वाली 10 जून तक बैरियर फ्री कर दिया जाएगा। इसके बाद बाकि बचे दोनों टोल प्लाजा को इस महीने के अंत तक बैरियर फ्री कर दिया जाएगा।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



