Hathin News : हथीन क्षेत्र में 39 सड़कों का होगा निर्माण , कनेक्टिविटी बढ़ेगी

Desh Rojana
On

हथीन विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 39 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों  के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण के आदेश जारी कर दिए हैं।

हथीन। हथीन विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 39 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने  विभिन्न विभागों  के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण के आदेश जारी कर दिए हैं। सड़कों के निर्माण पर दस करोड़ रुपए से अधिक का बजट व्यय होगा। सड़क निर्माण  परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की चार लाख  ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।IMG-20260602-WA0337
उन्होंने  बताया कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित सड़क समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखा गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।
 उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आठ सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उटावड  डिस्ट्रीब्यूटरी नहरी रजवाहा की पटरी पर   मालुका से  फिरोजपुर राजपूत वाया घरोट  रोड का निर्माण कराया जा रहा है।  हथीन-उटावड़ रोड से चिल्ली गांव तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
 मानपुर से सोंध परमिट लेन  रोड तक पक्की सड़क का निर्माण होगा।
गहलब-बजादा पहाड़ी मोड़ से टिकरी ब्राह्मण तक रोड का निर्माण होगा।
मंडकोला-स्यारोली रोड से मंडोरी गांव  तक रोड का निर्माण कराया जाएगा।
नांगल जाट से आलीमेव तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
खाइका से नांगल सभा गांव  तक सड़क का निर्माण होगा।
 
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा  द्वारा भी  8 सड़कों के एस्टीमेट मंजूर हो चुके हैं तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। कोट से पहाड़ी, उटावड से रूपडाका, कोट से जरारी ,उटावड से जरारी ,पचानका से गुराक्सर ,मालपुरी से गुराक्सर ,मलाई से जलालपुर तक सड़कों का निर्माण विपणन मण्डल द्वारा किया जाएगा।
 
 विधायक मोहम्मद  इसराइल चौधरी ने बताया कि खेत-खलिहान योजना के तहत 10 ग्रामीण संपर्क मार्गों को मंजूरी मिल चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। जिन सड़कों का निर्माण होना है उनमें बूराका रोड से राजकीय कॉलेज हथीन स्वामिका के भवन तक का रोड भी शामिल है। इसके अलावा  महलूका से कोंतलाका ,कोट से पहाड़ी,जरारी से मिठाका ,उटावड नूँह रोड से झाऊ कुंआ तक ,कौंडल सेवली रोड से ब्रज पंडित के कृषि फार्म तक,कौंडल में सतपाल कृषि फार्म से अतर सिंह कृषि फार्म तक ,मानपुर बहीन रोड से बीपीएल कॉलोनी तक ,उटावड में असरू फौजी के निवास खेत खेत खलिहान तक एवं मढनाका छांयसा रोड से जसवंत कृषि फार्म तक के सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
 उन्होंने बताया कि हरियाणा कृषि विपणन मण्डल द्वारा   14 सड़कों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट हैड क्वाटर पहुंच चुकी है। विभागीय स्वीकृति के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। जलालपुर खालसा से भंगुरी रोड सड़क का निर्माण होगा। सापनकी से घरोट रोड तक ,ममोलका से अहरवां तक ,बाबूपुर से रनसीका तक,लखनाका से जलालपुर तक हुचपुरी से छांयसा तक ,मठेपुर से महलूका तक ,खिल्लुका से मोहदमका तक ,पावसर से रूपनगर नाटोली तक  ,अंधरोला में कुमेदान फार्म मानपुर रोड तक ,भीमसीका से गूलेसरा तक  ,गुराक्सर से कौंडल रोड तक  ,पावसर से नांगल जाट तक  , रनसीका से जलालपुर  तक की सड़कों का निर्माण होना है। उन्होंने सड़क परियोजनाओं की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं सम्बन्धित विभागीय मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वे इलाके के चहुंमुखी विकास के प्रति संकल्पबद्ध हैं।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad