Gurugram News: सिक्योरिटी ऑफिसर ने पत्नी और बेटे को गोली मार उतारा मौत के घाट

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित

Desh Rojana
On

अशोक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। 

गुरुग्राम: अशोक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।pudharinews_2024-06_98eea799-97c9-47ea-bb79-152a6ef8e545_crime_news_780x470 (1)
मृतकों की पहचान 45 वर्षीय आशा और उनके 25 वर्षीय बेटे प्रशांत के रूप में हुई है। आरोपी अनिल, जो पेशे से एक सिक्योरिटी ऑफिसर है, ने आधी रात के बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आशा एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं। गोली लगने से मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  सेक्टर-5 थाना प्रभारी के अनुसार उन्हें इस घटना की सूचना रविवार रात लगभग 12 बजकर 03 मिनट पर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

गिरफ्तारी के बाद साफ होगी हत्याकांड की वजह:

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह से पारिवारिक विवाद का लग रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, यह आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad