Taudu News: नाबालिग का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला, पांच पर केस दर्ज

Desh Rojana
On

क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है।

तावड़ू। क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर महिला थाना नूह में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपीयों की तलाश में जुटी हुई है।up-ghaziabad-rape-case-20465040-16x9
शिकायतकर्ता पीड़िता के पिता ने नूंह महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जून की सुबह करीब 5 बजे जब वह उठे तो उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में नहीं मिली। खोजबीन करने पर एक दम्पति को मोटरसाइकिल पर बेटी को घर के पास छोड़ते देखा। बेटी से पूछताछ करने पर उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पीड़िता के अनुसार, सौकीन जो पहले उनके घर के पास किराने की दुकान चलाता था ने उसे अपनी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। सौकीन के साथ हसीन, अजरू, अरमान और साद ने मिलकर पहले भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। 5-6 जून की रात को इन आरोपियों ने ब्लैकमेल करके उसे गांव बावला के जंगलों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और नग्न अवस्था में वीडियो-फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी साद,अजरू, हसीन,सौकीन और अरमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad