Palwal News : कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में स्काउट सेवा शिविर का आयोजन

Desh Rojana
On

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गढ़ी पट्टी होडल स्थित कारगिल शहीद  लांस नायक राजवीर स्मारक स्थल पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वाधान में नाहरसिंह ओपन ग्रुप के रोवर्स द्वारा एक दिवसीय सेवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गढ़ी पट्टी होडल स्थित कारगिल शहीद  लांस नायक राजवीर स्मारक स्थल पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वाधान में नाहरसिंह ओपन ग्रुप के रोवर्स द्वारा एक दिवसीय सेवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। aa

शिविर की अध्यक्षता संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत तथा शाहिद सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जबकि संचालन रोवर्स लीडर विकास व अमित द्वारा किया गया। प्रमुख वक्ता के तौर पर संस्था के सहसचिव विष्णु गौड द्वारा शहीद राजवीर की जीवनी के बारे में अवगत कराते हुए स्वयंसेवकों को को देश व समाज सेवा के समर्पण की शपथ दिलाई गई। शिविर का शुभारंभ शहीद राजवीर को श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया, तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया। विकास व अमित द्वारा स्काउटिंग नियम व सिद्धांतों की साथ-साथ आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन पर हेमंत, प्रत्यक्ष, ललित, प्रदीप, हिमांशु, सुमित, यशपाल, कमल शर्मा, जतिन आदि स्वयंसेवकों को संस्था की ओर से उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad