Mewat/ Tawdu News: जमीनी विवाद को लेकर तहसील में हंगामा, विधायक लिखी गाड़ी को महिला ने तेज रफ्तार से दौड़ाया; पुलिस जांच में जुटी

Desh Rojana
On

शहर थाना क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में सोमवार दोपहर एक जमीनी विवाद को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान तहसील परिसर और आसपास हलचल मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक लिखी एक इनोवा गाड़ी को एक महिला द्वारा तेज गति से चलाए जाने की चर्चा भी पूरे घटनाक्रम के दौरान रही।

तावडू। शहर थाना क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में सोमवार दोपहर एक जमीनी विवाद को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान तहसील परिसर और आसपास हलचल मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक लिखी एक इनोवा गाड़ी को एक महिला द्वारा तेज गति से चलाए जाने की चर्चा भी पूरे घटनाक्रम के दौरान रही। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले गाड़ी को तहसील परिसर के सामने सड़क पर खड़ा किया और बाद में उसे तेज रफ्तार से थाना परिसर की ओर ले गई। हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा अभी जांच की जा रही है।
 
land
 
मामला रिटायर्ड तहसीलदार कमल सिंह और रिटायर्ड हेडमास्टर छतर सिंह के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। रिटायर्ड हेडमास्टर छतर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2026 में गांव झामूवास स्थित तीन प्लॉटों का सौदा किया था। उनके अनुसार, प्रारंभ में 15 दिनों के भीतर रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में रिकॉर्ड ऑनलाइन होने का हवाला देकर रजिस्ट्री टाल दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उन्हें दूसरी जगह स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा गया और विभिन्न स्तरों पर समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।
छतर सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी और परिजनों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे थे, जहां रजिस्ट्री संबंधी प्रक्रिया के दौरान उनकी मुलाकात दूसरे पक्ष से हुई। शिकायत के अनुसार, इस दौरान कहासुनी हुई, गाली-गलौज की गई तथा धमकियां दी गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष द्वारा अन्य लोगों को बुलाने की बात कही गई, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है।शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर अभी तक दूसरे पक्ष की ओर से किसी शिकायत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी और न ही उनका विस्तृत पक्ष सामने आया था। इस मामले में तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला सामने आया है तथा एक पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में तेज गति से गाड़ी चलाए जाने की बात फिलहाल शिकायत में सामने नहीं आई है। तहसील परिसर के बाहर वाहन किस प्रकार खड़ा किया गया था, यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं, तथा किसी को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad