Mewat News: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० अभय सिंह चौटाला पहुँचे नूँह, सम्मान समारोह के लिए कई जगहों का किया निरीक्षण

Desh Rojana
On

सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने जिला कार्यालय, अनाज मंडी, नूंह पहुँचकर किसान-मज़दूर , ग़रीबों के मसीहा पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व: चौधरी देवीलाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर 27 सितंबर को नूँह में मनाए जाने वाले सम्मान-समारोह की तैयारियों के बारे में इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट व अन्य पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा कार्यक्रम के लिए कई स्थलों का निरीक्षण भी किया।

मेवात। सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने जिला कार्यालय, अनाज मंडी, नूंह पहुँचकर किसान-मज़दूर,ग़रीबों के मसीहा पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व: चौधरी देवीलाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर 27 सितंबर को नूँह में मनाए जाने वाले सम्मान-समारोह की तैयारियों के बारे में इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट व अन्य पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा कार्यक्रम के लिए कई स्थलों का निरीक्षण भी किया। करीब एक घंटे तक इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला जिला कार्यालय पर इनेलो कार्यकर्ताओं के बीच रहे। सम्मान समारोह को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से उन्होंने उनके सुझाव लिए।
 
abhay 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस बार सम्मान समारोह मेवात की पावन धरती पर मनाया जाएगा। मेवात क्षेत्र से उन्हें व उनके परिवार को दशकों से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि इनेलो जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन के साथ कई जगहों का उन्होंने दौरा कर कार्यक्रम स्थल के लिए निरीक्षण किया है। बहुत जल्द सम्मान समारोह के लिए कार्यक्रम स्थल का चयन हो जाएगा। 
इस अवसर पर इनेलो नेता प्रताप सिंह, इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट, हाजी सोहराब ख़ान, हलका अध्यक्ष इब्राहिम पहलवान, जैकम अल्वी, मूबीन ख़ान, बानो आदि के अलावा काफ़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad