Nuh Mewat News: एसडीएम नूंह ने समाधान शिविरों में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, 08 शिकायतों पर हुई कार्रवाई

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए गए।

नूंह: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए गए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
 
nuh sdm
 
एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। यदि किसी पात्र व्यक्ति को किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई आती है तो उसका समाधान निर्धारित समय सीमा में किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। समाधान शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर आमजन को राहत प्रदान करना है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
 
एसडीएम ने बताया कि सोमवार को आयोजित जिला एवं उपमंडल स्तरीय समाधान शिविरों में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
 
उन्होंने परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र सहित अन्य जनसेवा संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।
एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। समाधान शिविर जनसेवा को सरल, सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।
 
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
 
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad