Nuh Mewat News: पत्नी की हत्या का मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार, 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर।
जिले के गांव देवला नंगली में महिला हत्या मामलें में नूंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । कई महीनों से फरार चल रहे महिला के पति एवं मुख्य आरोपी रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
नूंह। जिले के गांव देवला नंगली में महिला हत्या मामलें में नूंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । कई महीनों से फरार चल रहे महिला के पति एवं मुख्य आरोपी रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई एक कार, एक अवैध कट्टा, एक खाली खोल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह में देवला नंगली निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उस समय महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, लेकिन कुछ दिनों बाद गांव बझेड़ा क्षेत्र के एक कुएं से महिला का शव बरामद हुआ था। शव पत्थर से बंधा हुआ मिला था, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई थी । घटना के बाद मृतका के परिजनों ने महिला के पति रफीक पर हत्या का आरोप लगाया था और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ।
पुलिस जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या की वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। नूंह पुलिस के अनुसार आरोपी को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर 13 जुलाई को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया । रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार, अवैध हथियार तथा कारतूस बरामद किए हैं । आरोपी से पूछताछ जारी है । मामलें में गहनता से पड़ताल की जा रहू हैं ।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



