Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, टेंट व प्रिंटिंग कार्य के लिए 16 जुलाई से ई-टेंडर आमंत्रित : डीसी आयुष सिन्हा

Desh Rojana
On

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु आयोजन हेतु टेंट व प्रिंटिंग इत्यादि से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए कार्य आवंटन ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। 

फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु आयोजन हेतु टेंट व प्रिंटिंग इत्यादि से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए कार्य आवंटन ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हेलीपैड ग्राउंड, सेंट्रल थाने के पास, सेक्टर-12, फरीदाबाद में किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 9.48.49 PM

डीसी आयुष सिन्हा के आदेश दिनांक : 14 जुलाई 2026 की अनुपालना में इस कार्य हेतु एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें उपमंडल अधिकारी फरीदाबाद, नगराधीश फरीदाबाद, लेखाधिकारी कार्यालय उपायुक्त फरीदाबाद की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के ई-टेंडर प्रक्रिया हेतु आमजन से अपील की है कि इस संबंध में इच्छुक फर्मों से उक्त आवंटन छोडने के लिए दिनांक 16 जुलाई से 30 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक टैण्डर आमंत्रित किए जाएगे व तत्पश्चात दिनांक 30 जुलाई 2026 को प्राप्त निविदाएं खोली जाएगी। टैन्डर से सम्बन्धित शर्ते (www.etenders.hry.in) साईट पर उपलब्ध होगी।

निविदा से जुड़ी मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:

  1. आवेदक फर्म किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड नहीं होनी चाहिए।
  2. कराए गए कार्य का भुगतान फाइनल कार्य दिवस के 15 दिन बाद किया जाएगा।
  3. आवेदक को ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) बतौर जमानत राशि (Earnest Money Deposit) जमा करनी होगी।
  4. फार्म का कार्य करने का 03 साल का अनुभव होना चाहिए।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad