Rewari News: समाज के उत्थान में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान: आरती सिंह राव
समिति के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये का दिया अनुदान
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने अपने परिश्रम, कौशल, सामाजिक चेतना और सेवा भाव के बल पर समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
रेवाड़ी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने अपने परिश्रम, कौशल, सामाजिक चेतना और सेवा भाव के बल पर समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह समाज अपनी समृद्ध परंपराओं, उत्कृष्ट कारीगरी और सामाजिक एकता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। वे शुक्रवार को नगर की जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित जांगिड़ ब्राह्मण समाज समिति के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। उन्होंने समिति के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। समारोह में पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समान विकास और सामाजिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सामाजिक संगठन शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सरकार ऐसे संगठनों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक सेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाकर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज भविष्य में भी अपनी सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा, पं. हिमांशु पालीवाल, कैलाश चंद जांगिड़, संतोष जांगिड़, माया शर्मा, सतपाल, खुशीराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा, पं. हिमांशु पालीवाल, कैलाश चंद जांगिड़, संतोष जांगिड़, माया शर्मा, सतपाल, खुशीराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



