Faridabad News: अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ में IKS पाठ्यक्रम एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन

Desh Rojana
On

अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र द्वारा सत्र 2025-26 के लिए आयोजित 30 घंटे का प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम "भारतीय ज्ञान प्रणाली का परिचयात्मक ज्ञान" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बल्लभगढ़ : अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र द्वारा सत्र 2025-26 के लिए आयोजित 30 घंटे का प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम "भारतीय ज्ञान प्रणाली का परिचयात्मक ज्ञान" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

IMG-20260708-WA0032

इस पाठ्यक्रम के समापन पर 8 जुलाई 2026 को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जयपाल सिंह द्वारा कुल 22 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह पाठ्यक्रम डॉ. सरिका कांजलिया और डॉ. इनायत चौधरी द्वारा हाइब्रिड मोड में संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान प्रणाली की मूलभूत अवधारणाओं से अवगत कराना तथा समकालीन परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता को समझाना था। इसी दिन आत्मरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जयपाल सिंह द्वारा प्रदान किए गए। इस पाठ्यक्रम की समन्वयक डॉ. इनायत चौधरी थीं तथा प्रशिक्षक हरियाणा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन से सुश्री पायल खान थीं। महिला सशक्तिकरण पर आधारित यह 9वाँ पाठ्यक्रम महिला प्रकोष्ठ एवं समग्र कल्याण एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 40 घंटे तक आयोजित किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad