Mewat News: मतदाता सत्यापन अभियान में कोई वैध मतदाता छूट न जाए : नूंह प्रभारी रविंद्र सागवान

Desh Rojana
On

हरियाणा में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान के मद्देनजर हरियाणा सरकार में नूहँ जिला प्रभारी रविंद्र सगवान जिला नूहँ स्थित कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा करना तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।

मेवात। हरियाणा में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान के मद्देनजर हरियाणा सरकार में नूहँ जिला प्रभारी रविंद्र सगवान जिला नूहँ स्थित कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा करना तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। इस अवसर पर रविंद्र सागवान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए तथा किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। jjp
 
बैठक में नूहँ जिला के सभी हलका अध्यक्ष, बीएलए-1, बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य की जानकारी साझा की तथा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए। रविंद्र सांगवान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें और उन्हें मतदाता सत्यापन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से नए मतदाताओं, स्थान परिवर्तन करने वाले नागरिकों तथा ऐसे लोगों पर ध्यान देने का आह्वान किया जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में भी जागरूक करे।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण और सत्यापन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान की सफलता से प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा और लोकतंत्र की जड़ें और अधिक सुदृढ़ होंगी।
   बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान में पूरी सक्रियता से भाग लेते हुए प्रत्येक वैध मतदाता को सूचीबद्ध कराने में सहयोग करेंगे। साथ ही लोगों को आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।
 इस मौके पर जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन बदरूद्दीन, नूहँ हल्का अध्यक्ष आस मोहम्मद, फिरोजपुर हलका अध्यक्ष वसीम अहमद, पुन्हाना डाक्टर तैयब हुसैन प्रदेश सचिव जान मोहम्मद, प्रदेश उपाध्यक्ष सहाबूद्दीन घासेडा, युवा जिला प्रभारी जावेद खान, युवा जिला प्रधान डाक्टर सागर पवार, महिला जिला प्रधान डाक्टर नफ़ीसा तैयब, महिला नेत्री सपना देडवाल, जिला प्रधान अनुसूचित जाति राहुल सरपंच, बैकवर्ड जिला प्रधान कारी सैयद साबिर खान, जिला प्रधान किसान मोर्चा चौधरी अब्दुल हमीद, जिला कार्यालय सचिव आफताब अहमद, आज़ाद भूदर,लखखू दिहाना, इकबाल दूलोत, सद्दाम हुसैन, युवा हल्का अध्यक्ष साहिल सलमान, जिला उपाध्यक्ष तालिम बसई, किसान सैल हलका प्रधान शेर मोहम्मद ,चेयरमैन लियाकत अली,फारूक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad