Rewari News: 30 जून को बावल आएंगे मुख्यमंत्री सैनी
बावल की अनाज मंडी में हेलीपैड बनाया
30 जून को जिले के कस्बा बावल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दृष्टिगत कस्बे और सभास्थल और इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
रेवाड़ी/बावल। 30 जून को जिले के कस्बा बावल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के दृष्टिगत कस्बे और सभास्थल और इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इस कार्यक्रम के लिए बावल की अनाज मंडी में हेलीपेड बनाया गया है। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा की दृष्टि से बावल की अनाज मंडी में संचालित सब्जी मंडी को 30 जून को अस्थाई रूप से नहीं लगाने के निर्देश भी सब्जी व्यापारियों को मिले हैं। यह व्यवस्था एक दिन के लिए होगा।
जिलाधीश अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के आदेश के अनुसार इस कार्यक्रम को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बावल के उपमंडल अधिकारी नागरिक संजीव कुमार ने बताया कि किसान और सब्जी विक्रेता तथा सब्जी मंडी में सब्जी लाने वाले किसान सब्जी विक्रेताओं से अपील की गई है कि 30 जून के इस कार्यक्रम और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए 1 दिन के लिए 30 जून को बावल की अनाज मंडी स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेकर नहीं आयें। उन्होंने आम जनता से भी इस नई व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की है।
एसडीएम बावल संजीव कुमार ने बताया कि प्रातः 8 बजे हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का आगमन होगा।प्रातः 9 बजे बावल के कृषि महाविद्यालय बावल परिसर में आयोजित जनसभा में शामिल होकर बावल क्षेत्र वासियों को लाखों रुपए की परियोजना के उद्घाटन की सौगात देंगे। इसलिए बावल की सब्जी मंडी में 1 दिन के लिए यह बदलाव किया गया है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



